Riport Avanish Chandra Tiwari Kannauj
कन्नौज
नगर गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधीनगर में स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व विधायक द्वारा मदरसे में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर रोज़ा इफ्तार किया। इस दौरान पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी द्वारा बताया गया कि रोज़ा हक़ीक़त में सब्र और आत्म-नियंत्रण का एक अनूठा प्रशिक्षण है यह भूख-प्यास सहकर इच्छाओं पर काबू पाना सिखाता है, मुश्किल वक्त में मानसिक मजबूती प्रदान करता है

और जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति पैदा करता है जिससे इंसान अधिक विनम्र और अल्लाह के करीब होता है। रोजा इफ्तार करने के पश्चात मदरसे में ही नमाज़ पढ़ाई गई नमाज़ पढ़ने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क और मिल्लत की तरक्की तथा मुल्क में अमन चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। इस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी जुनेद सिद्दीकी ,कलीम खान वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन,पूर्व चेयरमैन इंद्र गुप्ता चेयरमैन , पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, हसीब हसन ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव ,कांग्रेस नेता ऊषा दुबे चेयरमैन मोहसिन खान जानू सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar