Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार औचक निरीक्षण

कन्नौज- जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार औचक निरीक्षण


अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज

कन्नौज
जिला जज कन्नौज श्री नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक कन्नौज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार कन्नौज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में आने वाले नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे एवं निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *