Breaking News
Home / BREAKING NEWS / धार-रोटरी क्लब धामनोद के नए अध्यक्ष राधेश्याम धाडिया, सचिव बने विजय शर्मा

धार-रोटरी क्लब धामनोद के नए अध्यक्ष राधेश्याम धाडिया, सचिव बने विजय शर्मा


रिपोर्ट: सौभाग्य प्रजापति, जिला ब्यूरो चीफ (धार, मध्य प्रदेश)

धामनोद, संवाददाता। रोटरी क्लब धामनोद की बैठक स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में आपसी सहमति से रोटरी सदस्य राधेश्याम धाडिया को अध्यक्ष और विजय शर्मा को सचिव चुना गया। दोनों के चयन पर क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम धाडिया और सचिव विजय शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे रोटरी के मूल्यों और उद्देश्यों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *