Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा में 21 मार्च को निःशुल्क टूल-किट्स वितरण, 32 ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित

गोण्डा में 21 मार्च को निःशुल्क टूल-किट्स वितरण, 32 ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित


गोण्डा, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपद में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के करकमलों द्वारा जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किट्स वितरित की जाएंगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत कुल 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीनें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा ग्रामोद्योग टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को डोना मेकिंग मशीन भी वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से दो-दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है, इस प्रकार कुल 32 ग्राम प्रधानों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *