Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Kanpur में 1.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक, क्या आपका नाम भी है लिस्ट में? सरकार ने युद्ध के बीच जारी की बड़ी चेतावनी

Kanpur में 1.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक, क्या आपका नाम भी है लिस्ट में? सरकार ने युद्ध के बीच जारी की बड़ी चेतावनी


Kanpur News: मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में जारी युद्ध के तनाव के बीच भारत में एलपीजी (LPG) और पेट्रोल की सप्लाई को लेकर मची खलबली पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन इसी बीच, उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रशासन ने अचानक 1.5 लाख घरेलू गैस कनेक्शनों को निष्क्रिय (Deactivate) कर दिया है।

क्यों ब्लॉक हुए लाखों गैस कनेक्शन?
कानपुर जिला प्रशासन और तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने एक बड़ा अभियान चलाकर उन उपभोक्ताओं की पहचान की है जो लंबे समय से सिस्टम से गायब थे। जिन लोगों ने पिछले 9 महीने या उससे ज्यादा समय से एक भी सिलेंडर नहीं भरवाया है, उनके कनेक्शन ब्लॉक कैटेगरी में डाल दिए गए हैं। जांच के दायरे में वे लोग भी हैं जिनके घर में पाइप वाली गैस (PNG) लगी है, लेकिन उन्होंने एलपीजी कनेक्शन भी रख छोड़ा है। सरकार अब एक घर में दोहरी गैस सुविधा को सीमित करने की तैयारी में है।

अब क्या करना होगा?
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने साफ किया है कि इन 1.5 लाख उपभोक्ताओं को अब बिना वेरिफिकेशन के गैस नहीं मिलेगी। अगर आपका कनेक्शन ब्लॉक हो गया है, तो आपको अपनी गैस एजेंसी जाकर e-KYC करानी होगी। वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपका कनेक्शन दोबारा एक्टिव किया जाएगा।

युद्ध के माहौल पर मंत्रालय की सफाई
एक तरफ जहां कानपुर में कनेक्शन कट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम मंत्रालय ने जनता को आश्वस्त किया है कि खाड़ी देशों में जंग की वजह से टेंशन जरूर है, लेकिन भारत में किसी भी एजेंसी पर ड्राई (गैस खत्म होने) की स्थिति नहीं है। अफवाहों पर ध्यान ना दें, सप्लाई चैन पूरी तरह नियंत्रण में है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *