Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, एक परिवार के सभी मतदाता एक ही बूथ पर हों सुनिश्चित

गोण्डा-निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, एक परिवार के सभी मतदाता एक ही बूथ पर हों सुनिश्चित


गोण्डा- कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त देवीपाटन मण्डल/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।

बैठक में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी बैठक में प्रतिभाग करते हुए पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि निर्वाचन नामावली को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र (बूथ) पर सुनिश्चित किए जाएं, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के मोबाइल नंबरों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि मतदाताओं को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, अपर उपजिलाधिकारी जितेंद्र गौतम, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, महामंत्री राकेश कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *