मध्य प्रदेश के धार जिला के धामनोद में भगवान झूलेलाल जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजन पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।
शुक्रवार रात्रि को झूलेलाल मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां पंजाबी संगत ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, वहीं एक वाहन में बहराणा साहब को लेकर पंडित विमल शर्मा विराजमान थे।
पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन का माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। देवा और घनश्याम जशनानी द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके बाद देर रात बहराणा साहब का विसर्जन खलघाट मां नर्मदा तट पर किया गया। अंत में मंदिर परिसर में भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सर्व समाज ने भाग लिया।
समाज अध्यक्ष प्रकाश जशनानी ने जानकारी दी कि इस वर्ष महिला मंडल ने विशेष मेहनत करते हुए मंदिर को नोटों से सजाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्य में नेहा जशनानी, रेणु उत्तवानी, रीना खूबानी, रीना कोडवानी, भाविका राजवानी, अनीता उतवानी, जूही जशनानी और लीना खूबानी का विशेष योगदान रहा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar