Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में भव्य होली मिलन समारोह, व्यापारियों के हित में योगी सेना का भरोसा

कन्नौज में भव्य होली मिलन समारोह, व्यापारियों के हित में योगी सेना का भरोसा


योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय बोले—व्यापारियों की हर समस्या के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे

कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश. के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे विशिष्ट अतिथि योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय ने सभी व्यापारियों से गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी और व्यापार को लेकर चर्चा की और व्यापार पर गम्भीरता से टैक्स की विस्तृत चर्चा की इस मौके पर योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय ने साफ कहा कि किसी व्यापारी को किसी प्रकार कोई दिक्कत आती है उसके लिए योगी सेना के दरवाजे आधी रात तन ,मन,धन,से खुले है योगी सेना सदैव व्यापायों का साथ देती चली आई है और सदैव साथ साथ हैं। वहीं प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला द्वारा योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया , राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि आज योगी सेना नगर ही नहीं जनपद के आस पास क्षेत्रों में सभी गरीबों की मदद का कार्य कर रही है उन्होंने यह भी कहा कि योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय ने सदैव व्यापारियों की सुरक्षा रक्षा की सदैव व्यापारियों का साथ दिया ।
वही होली मिलन समारोह में पधारे आनंदेश्वर धाम ,मानीमऊ के पीठाधीश्वर परमपूज्य कौशल किशोर महाराज जी से पवन पांडेय ने आशीर्वाद लिया और महाराज जी के द्वारा आयोजन त्रिकालदर्शी पण्डोखर सरकार का दिव्य दरबार का जो कि समस्त रोग निवारण काले गुजरात कबकंबल वाले बाबा के द्वारा किया जाएगा जिस पर बैठ कर विस्तार से रूप रेखा की जानकारी ली ।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *