Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-एंबुलेंस 102 ने बचाई घायल की जान, ईमानदारी की पेश की मिसाल

गोण्डा-एंबुलेंस 102 ने बचाई घायल की जान, ईमानदारी की पेश की मिसाल


गोण्डा- जनपद के कर्नलगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शाहपुर धनवान के पास एक सड़क हादसे में घायल युवक को 102 एंबुलेंस सेवा ने समय पर उपचार देकर उसकी जान बचाई, साथ ही मानवता और ईमानदारी की मिसाल भी पेश की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनय मौर्या (उम्र लगभग 26 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक किसी अज्ञात जानवर से टकरा कर घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32FG1223 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) आलोक कुमार एवं पायलट राम नारायण यादव ने घायल को एंबुलेंस में बैठाकर प्राथमिक उपचार दिया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान घायल द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसके परिचितों को सूचना दी गई। परिचितों के अस्पताल पहुंचने पर EMT आलोक कुमार ने मरीज का लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर व अन्य सामान डॉक्टर की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया।

एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशीलता की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। यह घटना दर्शाती है कि आपातकालीन सेवाएं न केवल जीवन बचाने का कार्य कर रही हैं, बल्कि समाज में भरोसा और मानवता भी कायम रखे हुए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *