दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में दर्शन के दौरान खोया कैमरा, सीसीटीवी से मिली सफलता
वाराणसी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन कुष्मांडा मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। इसी दौरान इटली के रोम से आए दो विदेशी पर्यटक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उनका कैमरा परिसर में कहीं खो गया।
कैमरा खोने के बाद पर्यटकों ने तुरंत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वाराणसी पुलिस सक्रिय हो गई और मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि कुछ ही मिनटों में कैमरा खोज निकाला गया और विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित सौंप दिया गया।
कैमरा वापस मिलने पर पर्यटक अलेक्सेंडर ने वाराणसी पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा, “थैंक्यू वाराणसी पुलिस, इन इंडिया एवरीथिंग इज पॉसिबल।”
इस घटना से जहां पुलिस की मुस्तैदी की सराहना हो रही है, वहीं विदेशी पर्यटकों के बीच वाराणसी पुलिस की सकारात्मक छवि भी मजबूत हुई है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar