Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पाकिस्तान में लश्कर कमांडर की हत्या, ईद के दिन मुरिदके में सनसनी

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर की हत्या, ईद के दिन मुरिदके में सनसनी


मरकज तैयबा के भीतर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी और चाकू से हमला

पाकिस्तान के मुरिदके में ईद के दिन एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। संगठन के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना ईद की नमाज के तुरंत बाद हुई, जब बिलाल आरिफ सलाफी मरकज तैयबा परिसर में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर अंदर घुस आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने चाकू से भी हमला कर उसकी हत्या सुनिश्चित कर दी।

यह घटना लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला आतंकी संगठनों के भीतर आपसी रंजिश या टारगेटेड कार्रवाई का परिणाम हो सकता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *