Breaking News
Home / BREAKING NEWS / CM Yogi ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा

CM Yogi ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।” लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *