Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP Weather: यूपी में मौसम बना ‘रोलर कोस्टर’, कहीं धूप तो कहीं बारिश! आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…

UP Weather: यूपी में मौसम बना ‘रोलर कोस्टर’, कहीं धूप तो कहीं बारिश! आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…


UP Weather: यूपी के मौसम ने पिछले तीन दिनों से आम लोगों को आश्चर्यचकित कर रखा है। कभी तेज धूप, तो कभी बरसात और कोहरा-राज्य के कई जिलों में अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

प्रयागराज में रात की बारिश (UP Weather)
सोमवार की रात प्रयागराज में मौसम अचानक बदल गया। दिन भर तेज धूप रहने के बाद शाम होते-होते बादलों ने आसमान ढक लिया। रात करीब 10 बजे कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली।

आगरा में दिन की धूप
आगरा में मंगलवार सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई। रात में हुई ठंडक के चलते कई लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव
यूपी के कई जिलों में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान करीब 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले तीन दिनों से राज्य में ठंडक और हल्की बारिश बनी हुई है। विशेषकर मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, अलीगढ़, बरेली और मुरादाबाद में मंगलवार शाम को गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *