Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Free Visa Country: अब बिना पासपोर्ट-वीजा के करें इस देश की सैर! बना भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा ‘Gateway’

Free Visa Country: अब बिना पासपोर्ट-वीजा के करें इस देश की सैर! बना भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा ‘Gateway’


Bhutan Travel : अगर आप विदेश घूमने के शौकीन हैं लेकिन कागजी कार्रवाई से डरते हैं तो पश्चिम बंगाल का जयगांव (Jaigaon) आपके लिए जन्नत का दरवाजा साबित हो सकता है। अलीपुरद्वार जिले में स्थित यह छोटा सा शहर भूटान जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा ‘गेटवे’ है। यहां से आप सीधे भूटान के फुएंत्शोलिंग (Phuentsholing) शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

भारत में नाश्ता, भूटान में लंच
जयगांव और फुएंत्शोलिंग के बीच की दूरी महज एक कदम की है। बीच में खड़ा भव्य ‘भूटान गेट’ दोनों देशों को अलग करता है। अपनी पारंपरिक वास्तुकला और रंगों के लिए मशहूर यह गेट पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। लोग अक्सर सुबह भारत से पैदल बॉर्डर पार करते हैं दिनभर भूटान की खूबसूरती निहारते हैं और शाम को वापस जयगांव आ जाते हैं।

क्या हैं एंट्री के नियम?
भूटान जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती लेकिन एंट्री परमिट अनिवार्य है। आप अपना पासपोर्ट (6 महीने की वैधता के साथ) या वोटर आईडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) जरूरी है। भूटान में रुकने पर वयस्कों को 1200 रुपये प्रति रात सतत विकास शुल्क (SDF) देना पड़ता है लेकिन अगर आप केवल फुएंत्शोलिंग की डे-ट्रिप (दिन की यात्रा) करते हैं और रात में वहां नहीं रुकते, तो आप इस 1200 रुपये के खर्च से बच सकते हैं।

अपनी गाड़ी से जाना कितना आसान?
यदि आप अपनी कार से भूटान की सीमा पार करना चाहते हैं तो सीमावर्ती क्षेत्रों तक अनुमति है। हालांकि भूटान के अंदर गहराई तक जाने के लिए आपको अतिरिक्त परमिट लेना होगा और ग्रीन टैक्स का भुगतान करना होगा।

जयगांव के आसपास के आकर्षण
सिर्फ भूटान ही नहीं, जयगांव के आसपास भी प्रकृति का खजाना है:

वन्यजीव: जलदापारा नेशनल पार्क और बुक्सा टाइगर रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेस्ट हैं।

सुकून: तोर्शा नदी के किनारे शांत पल बिताए जा सकते हैं।

चाय बागान: हासिमारा के खूबसूरत चाय के बागान आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।

कैसे पहुंचें?
हवाई मार्ग: नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा (Bagdogra) है।

रेल मार्ग: अलीपुरद्वार जंक्शन, न्यू अलीपुरद्वार या न्यू कूच बिहार प्रमुख स्टेशन हैं। यहां से आप टैक्सी या बस द्वारा आसानी से जयगांव पहुंच सकते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *