Breaking News
Home / BREAKING NEWS / दरिंदगी की हदें पार…2 साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, स्कूल के पास मिला शव

दरिंदगी की हदें पार…2 साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, स्कूल के पास मिला शव


Bihar News : बिहार के बांका जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव के ही एक स्कूल के पास बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

खेलते समय हुई थी गायब
पीड़िता अपनी नानी के घर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। दोपहर तक बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने आसपास के घरों और क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात जब गांव के स्कूल के पास बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया, “प्राथमिक जांच और साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। हमने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच तेज कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस जघन्य वारदात का खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

इलाके में तनाव का माहौल
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा रोष है। पुलिस टीम लगातार घटनास्थल पर मौजूद है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता के परिवार को न्याय का इंतजार है, जबकि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का आश्वासन दिया है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *