बजरंगदल कार्यकर्ता बोले,आपत्तिजनक हालात में युवती के साथ पकड़े गए गैर समुदाय के युवक पर हो कार्यवाही
•मामला कन्नौज सदर कोतवाली के शहर क्षेत्र का।
•बजरंगदल के कार्यकताओं ने युवक को पकड़ने बाद पुलिस को सोपा
Riport- अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
अपनी धार्मिक पहचान छुपा कर विशेष समुदाय के एक शादी सुदा युवक ने एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसा लिया।
आपत्तिजनक हालत में दोनों को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस को सौप दिया।
बताते चलें कि मामला कन्नौज के मोहल्ला छोटी लुदपुरी के निकट भूतनाथ मंदिर का है।
मामले की जानकारी करने पर पता चला है कि बजरंदल के कार्यकर्ताओं ने जिस युवक को पकड़ा है वो मुस्लिम समाज का है,शादी सुदा है और दो बच्चे भी है तथा टेपों चलाता है रहने वाला कन्नौज के सरायमीरा ठेकेदार वाली गली का है।
इस युवक ने अपनी पहचान छुपा कर जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर की रहने वाली एक हिंदू युवती से दोस्ती कर अपने जाल में फंसा लिया युवती कन्नौज के एक डिग्री कालेज में बीए की पढ़ाई कर रही है।

मामले में पता चला है कि युवक ने युवती से अपनी असली पहेचान छिपा कर अपना नाम ऋषभ श्रीवास्तव बताया था और रोज युवती का ट्रेन से आने का इंतजार रेलवे स्टेशन पर करता था और स्टेशन से उसको साथ ले जाकर उसके कॉलेज छोड़ता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती का सीलसिला स्टार्ट हो गया बुधवार को मामले में नया मोड़ आया जब कॉलेज के लिए उक्त युवती रेलवे स्टेशन पर आई तो युवक उसे वैहेला फुसलाकर कन्नौज के मोहल्ला छोटी लुधपुरी की ओर ले गया पता चला है कि युवती को उपरोक्त युवक द्वारा कटरी क्षेत्र से हरदोई जिले की ओर ले जाने का प्लान था जो बजरंगदल के कार्यकताओं के द्वारा पकड़े जाने पर उक्त युवक ने बताया वहीं बजरंदल कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपनी धार्मिक जाति छुपाकर हिंदू युवती के साथ पकड़े गए युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है । इसके अलावा पकड़े गए युवक ने अपना असली नाम सोहेल बताया है । फिलहाल बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सौप दिया है और मामले में कार्यवाही के लिए शिकायत पत्र भी दिया है ।

इस बावत कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बजरंदल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है लड़की की मां से मोबाइल द्वारा बात हुई है अभी लड़की की मां की तरफ से कोई शिकायत पत्र न मिला है ,युवती अपनी सहमत से उपरोक्त युवक के साथ कालेज जाती थी और युवती कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहती है ।
कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि युवक और युवती को जब बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जनक स्थित में पकड़ा है तो उसके साक्ष्य भी दिखाए जो अभी तक बजरंदल कार्यकर्ताओं ने पेश नहीं किए है
युवती य उसके किसी पारिवारिक सदस्य द्वारा मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है और न ही वो लोग कोई कार्यवाही करना चाहते हैं और ऐसे में किसी अन्य के द्वारा शिकायत से आगे की कार्यवाही करना संभव नहीं है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar