इकौना में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह से हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें
इकौना क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। इकौना के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
बताया जा रहा है कि ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव को लेकर चल रही खबरों के बीच क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। इसके बाद बाइक सवार, कार चालक और किसान बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे।
कंजडवा, मोहनीपुर और बाईपास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। किसान डीजल लेने के लिए प्लास्टिक ड्रम और पिपिया लेकर लाइन में खड़े नजर आए, वहीं ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी लंबी कतार में लगे रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपूर्ति निरीक्षक संजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रामदुलार और उपनिरीक्षक विशाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पेट्रोल और डीजल का वितरण शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar