Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS:रामनवमी पर कन्नौज की गौशालाओं में गौपूजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण व प्रसाद वितरण

UPNEWS:रामनवमी पर कन्नौज की गौशालाओं में गौपूजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण व प्रसाद वितरण


रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।

। रामनवमी के पावन पर्व पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में जनपद कन्नौज की विभिन्न गौशालाओं में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ गौपूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए गौवंश संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने जलालपुर पनवारा गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से गौपूजन किया तथा गौवंश को गुड़, केला एवं चने का प्रसाद खिलाया। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, चारा-पानी, आश्रय एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने उमर्दा गौशाला में गौपूजन कर गौवंश को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत प्रयास करने पर जोर दिया।

इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदुल सिंह ने चौरा चांदपुर एवं तेरा मल्लू (ब्लॉक कन्नौज) स्थित गौशालाओं में श्रद्धापूर्वक गौपूजन कर प्रसाद वितरित किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए तथा लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहारों पर गौशालाओं में सेवा कर समाज को सकारात्मक संदेश दें।

नगर पंचायत सिकन्दरपुर में भी अध्यक्ष की उपस्थिति में कान्हा गौशाला (विकास खंड छिबरामऊ) में भक्ति भाव से गौपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने गौसेवा के महत्व को समझते हुए गौसंरक्षण का संकल्प लिया।

जनपद के अन्य गोवंश आश्रय स्थलों पर भी जनपद स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गौपूजन कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *