Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या- रामनवमी मेले में सक्रिय महिला चोर गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

अयोध्या- रामनवमी मेले में सक्रिय महिला चोर गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार


अयोध्या में रामनवमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले महिला चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार महिलाओं के पास से तीन मोबाइल फोन, लेडीज हैंडबैग और करीब 17 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बिहार की रहने वाली हैं और मेले में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करती थीं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह खासतौर पर भीड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता था और मौका पाकर वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *