Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या में हनुमान जयंती पर भव्य ध्वजारोहण, रामजन्मभूमि परिसर में जुटेंगे बजरंग दल के दिग्गज

अयोध्या में हनुमान जयंती पर भव्य ध्वजारोहण, रामजन्मभूमि परिसर में जुटेंगे बजरंग दल के दिग्गज


अयोध्या, 28 मार्च।
अयोध्या में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने स्वयं संभाल रखी है।

कार्यक्रम में बजरंग दल के कई पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार, मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वित्त चेयरमैन जयभानु सिंह पवैया, पूर्व संयोजक डॉ. सुरेंद्र जैन और प्रकाश शर्मा को आमंत्रित किया गया है।

चम्पत राय के अनुसार, बजरंग दल के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अयोध्या के 50 से अधिक संत-महात्माओं और 50 सम्मानित नागरिकों को भी निमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर लगभग दो घंटे तक चलेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा पूर्व कार्यक्रमों की तरह इस आयोजन की भी व्यापक तैयारी की जा रही है। लोगों को पत्र और दूरभाष के माध्यम से सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया है।

ट्रस्ट का उद्देश्य इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। इसी के तहत बजरंग दल के पूर्व अध्यक्षों और संयोजकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विनय कटियार और जयभानु सिंह पवैया राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख और फायरब्रांड नेताओं में रहे हैं। दोनों नेताओं ने युवाओं को बड़े स्तर पर जोड़कर आंदोलन को नई दिशा दी थी। विशेष रूप से पवैया ने अपने कार्यकाल में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे के बीच हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा को पुनः प्रारंभ कराकर एक अलग पहचान बनाई थी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *