Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- 👉 जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोण्डा- 👉 जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जनपद गोण्डा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को लोलपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।

मामला 5 फरवरी 2026 का है, जब सौरभ गोस्वामी नामक युवक परीक्षा देकर लौट रहा था। आरोप है कि एम्पल्स स्कूल परसापुर के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी, डंडा, रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

पीड़ित की तहरीर पर थाना नवाबगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी सूरज उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *