Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा – जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

गोण्डा – जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण


जिला कारागार में जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शिव नाडर फाउंडेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों को उपकरण का किया गया वितरण

गोण्डा –
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री दुर्ग नारायण सिंह, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके बाद बंदियों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय किट का वितरण किया गया।
इसके साथ ही सभी अधिकारियों ने जेल में बंद दिव्यांग बंदियों को व्हील चेयर, वैशाखी तथा अन्य उपकरण का वितरण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला बन्दियों वार्ता की, उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील नहीं है तो बता दीजिए वकील की व्यवस्था करा दी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा श्रीमती अंकिता सिंह, जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, डिप्टी जेलर, कारागार डॉक्टर अखण्ड प्रताप सिंह, नगर कोतवाल विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *