वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज में महिलाओं के मध्य वित्तीय साक्षरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती डिंपल कुशवाहा प्रोफेसर भौतिक विज्ञान ने वित्तीय साक्षरता के संबंध में छात्र-छात्राओं को बताया कि यह जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। वित्तीय साक्षरता के ज्ञान के अभाव में जहां एक और महिला और परिवार की आय में वृद्धि नहीं हो पाती वहीं दूसरी ओर जो भी आय होती है उसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है स्टाफ क्लब प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार ने वित्तीय साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । वोकेशनल कोर्स इंचार्ज डॉ नागेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आय और व्यय का प्रबंधन करना वित्तीय साक्षरता की पहली सीढ़ी है । प्राचार्य डॉ हेमेंद्र सिंह ने वित्तीय साक्षरता को वर्तमान समय का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत बताते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता से सशक्त महिलाएं देश समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण करती है । कार्यक्रम में खेलकूद प्रभारी डॉ सत्यवीर सिंह तथा वनस्पति विज्ञान प्रभारी डॉ हरि ओम वर्मा , वरिष्ठ सहायक मंगल सिंह, कनिष्ठ सहायक सुश्री डॉरफी सक्सेना, प्रतीक सिंह यादव ने भी अपने विचार रखें। छात्रा मुस्कान , सलोनी, नंदिनी, छात्र खुशाल, बृजेश, मानेंद्र , संबेस, गौरव आदि उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar