भद्रवाह : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भद्रवाह इलाके में एक ऑल्टो कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बस्ती गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना में, JKP के हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे भी घायल हो गए।
हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बच्चों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पुलिस ने इस घटना का संज्ञान ले लिया है।
PunjabKesari
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar