Breaking News
Home / BREAKING NEWS / “कन्नौज में सियासी बयानबाज़ी तेज: सुब्रत पाठक ने मंत्री पर उठाए सवाल”

“कन्नौज में सियासी बयानबाज़ी तेज: सुब्रत पाठक ने मंत्री पर उठाए सवाल”


रिपोर्ट_ अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज। जिले की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमे को लेकर मंत्री पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ 2023 में बिना जांच के प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब मंत्री ने कोई पहल क्यों नहीं की।

सुब्रत पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा, “जब मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा था, तब मंत्री जी चुप क्यों थे? अब सफाई देने का क्या मतलब है?” उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में सबूत न मिलने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट (FR) लगा दी थी।

वहीं, कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के मामले में उन्होंने जिला प्रशासन को क्लीन चिट देते हुए कहा कि समय बदलने की जानकारी मंत्री के पीए की ओर से ठीक से नहीं दी गई, जबकि अधिकारी तय समय पर मौजूद थे।

इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पूरे मामले को तूल न देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री और सुब्रत पाठक के बीच कोई मतभेद नहीं है और मीडिया में आई खबर भ्रामक है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। हालांकि, इस वायरल हो रही खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फिलहाल oneindia24live चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *