Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MPNEWS- धामनोद बायपास पर 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

MPNEWS- धामनोद बायपास पर 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न


धामनोद बायपास पर 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
संतों के आशीर्वाद और हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

धार। धामनोद बायपास स्थित मां रेवा कुबेर खाटू श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार को सर्वजातीय सकल हिंदू समाज द्वारा निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संतों के सानिध्य और हजारों लोगों की उपस्थिति में 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन पूर्व सोमवार को मांगलिक आयोजनों के साथ हुई। मंगलवार सुबह बारात निकाली गई, जिसके बाद स्वल्पाहार का आयोजन हुआ। इसके पश्चात वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

विवाह सम्मेलन में आचार्य दिलीप सोहनी ने सभी जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

समिति के पंडित आशीष बिल्लौरे ने बताया कि इस सम्मेलन में 54 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया। साथ ही समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों, विशेष रूप से वधुओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *