Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- डीएम ने पंचायत भवन व गौ आश्रय का लिया जायजा

कन्नौज- डीएम ने पंचायत भवन व गौ आश्रय का लिया जायजा


~गोवंश के लिए छायादार वृक्षों को लगाने के दिए निर्देश

RIPORT-अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत मतौली स्थित सचिवालय पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी तथा गौ आश्रय स्थल अनौगी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुस्तकों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, वर्गीकरण एवं रजिस्टर सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि पाठक अपनी आवश्यकता की पुस्तक सहजता से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में बच्चों, युवाओं एवं धार्मिक विषयों की उपयोगी पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आवश्यकता अनुसार नई पुस्तकों की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने पुस्तक निर्गमन हेतु विधिवत रजिस्टर संचालित कर इच्छुक पाठकों को निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिसर की रंगाई-पुताई कर स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण बनाए रखने तथा स्थानीय प्रबुद्धजनों की समिति गठित कर लाइब्रेरी के संचालन में सहयोग लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी युवाओं के लिए ज्ञानवर्धन का सशक्त केंद्र है, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

गौ आश्रय स्थल अनौगी के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने गोवंश को गुड़, चना व केला खिलाया। आश्रय स्थल में 195 गोवंश संरक्षित पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश के लिए छायादार वृक्षों का रोपण, स्वच्छ पेयजल की सतत उपलब्धता तथा केयरटेकरों की रोस्टरवार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। एक बछिया के पैर में चोट पाए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल उपचार, कैल्शियम व आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कर 3–4 दिनों में सुधार लाने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल की बाउंड्री के आसपास शहतूत, बोगनवेलिया आदि पौधरोपण पर भी विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सरदुल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *