Breaking News
Home / दिल्ली / बद्रीनाथ गाड़ू घड़ा यात्रा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा गया निमंत्रण

बद्रीनाथ गाड़ू घड़ा यात्रा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा गया निमंत्रण


देहरादून।
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले निकलने वाली पारंपरिक गाड़ू घड़ा यात्रा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में उन्हें ‘शंकराचार्य’ कहकर संबोधित किया गया है।

यह निमंत्रण श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से भेजा गया है, जो बद्रीनाथ धाम से जुड़े डिमरी पुजारी समुदाय की प्रमुख धार्मिक संस्था मानी जाती है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नाम के साथ ‘शंकराचार्य’ लिखे जाने पर आपत्ति जताई थी और इसके संबंध में प्रमाण भी मांगे थे। ऐसे में डिमरी पंचायत द्वारा शंकराचार्य के रूप में संबोधित कर भेजा गया यह निमंत्रण चर्चा का विषय बना हुआ है।

धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

About One India 24 Live

Check Also

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, युवक की मौ+त

🔊 पोस्ट को सुनें गुरदासपुर: धारीवाल बड़ी नहर के पास एक निजी कंपनी की तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *