Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की फसल का डीएम ने किया निरीक्षण

कन्नौज- ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की फसल का डीएम ने किया निरीक्षण


कन्नौज ब्यूरो – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
विकास खण्ड तालग्राम के तेराजाकेट से तालग्राम रोड स्थित ग्राम रजलामऊ, सिकंदर पुर आदि ग्रामों में हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसल क्षति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ओलावृष्टि से जिन किसान भाइयों की फसल प्रभावित हुई है, उनका शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि लेखपालों के माध्यम से फसल क्षति का सटीक आंकलन कराते हुए आख्या तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन स्तर से किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाई जा सके।कहा कि किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित न रखा जाए और समस्त प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार, उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

अभी भी बच सकती है भारती की विधायकी! जानिये कैसे?

🔊 पोस्ट को सुनें दतिया : दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *