Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- ग्राम बरकागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि कराई गई मुक्त

कन्नौज- ग्राम बरकागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सार्वजनिक भूमि कराई गई मुक्त


कन्नौज ब्यूरो RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
ग्राम बरकागांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली के नेतृत्व में धारा 25 के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की उपस्थिति में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटवाया गया।

प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराना है। अभियान के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें और सरकारी भूमि का दुरुपयोग न होने दें।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

अभी भी बच सकती है भारती की विधायकी! जानिये कैसे?

🔊 पोस्ट को सुनें दतिया : दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *