Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के भविष्य को संवारती है_मुख्य विकास अधिकारी

कन्नौज-शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के भविष्य को संवारती है_मुख्य विकास अधिकारी


स्कूल चलो अभियान,बच्चों ने निकाली रैली

* शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के भविष्य को संवारती है_मुख्य विकास अधिकारी

* 1 से 8 तक के 13 बच्चों का माल्यार्पण कर किया उत्साहवर्धन।

* बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं स्टेशनरी किट प्रदान की गई।

* सेवानिवृत्त 19 शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित।

ब्यूरो कन्नौज- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नगर क्षेत्र कन्नौज के प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

अतिथिगणों ने कक्षा 1 से 8 तक के 13 नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं स्टेशनरी किट प्रदान की। इसी अवसर पर दिनांक 31 मार्च 2026 को जनपद कन्नौज से सेवानिवृत्त हुए 19 शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के भविष्य को संवारती है और समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षकगण घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है।” उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षा के महत्व को समझें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना एवं नामांकन गीत प्रस्तुत किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा की बालिकाओं ने स्वागत गीत से सभी का मन मोह लिया। शैली मिश्रा द्वारा पपेट शो के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अतिथियों का पटका एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद के सर्वाधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों—गायत्री देवी कंपोजिट विद्यालय बेहरिन, राजेश पाठक कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ, राकेंद्र कुमार सक्सेना ,कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर, सुमनलता यादव प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी एवं ब्रजेश कुमार कंपोजिट विद्यालय नजरापुर को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कन्नौज श्रीमती मधुलिका बाजपेई, खंड शिक्षा अधिकारी छिबरामऊ आनंद द्विवेदी सहित एसआरजी, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेहलता द्विवेदी द्वारा किया गया।

About One India 24 Live

Check Also

अभी भी बच सकती है भारती की विधायकी! जानिये कैसे?

🔊 पोस्ट को सुनें दतिया : दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *