Breaking News
Home / BREAKING NEWS / देवर-भाभी ने उठाया खौफनाक कदम: दे दी जान, मरने से पहले डांस का वीडियो आया सामने

देवर-भाभी ने उठाया खौफनाक कदम: दे दी जान, मरने से पहले डांस का वीडियो आया सामने


मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में देवर-भाभी के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम बखतपुरा में शनिवार सुबह लगभग 4 बजे हुई। जब किसान खेतों की ओर जा रहे थे।

किसानों ने एक ही पेड़ पर दो शवों को एक साड़ी से फंदा लगाकर लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान सरोजिनी और उनके देवर अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के शव एक साथ लटकते हुए मिले थे। पुलिस परिवार के सदस्यों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र ग्राम बखतपुरा में अखिलेश कुमार के चाचा द्वारा नवमी के दिन शीतला मंदिर पर नेजा भी चढ़ाया गया था। नेजा चढ़ाए जाने के बाद घर लौटकर आने के बाद डीजे पर डांस भी किया गया। रात ढाई बजे के बाद जब सभी लोग सोने के लिए चले गए और सुबह उठकर देखा तो अखिलेश और सरोजिनी एक ही साड़ी से फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *