Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता, स्कूटी डिग्गी से 5 लाख की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता, स्कूटी डिग्गी से 5 लाख की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार


Riport-अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज। कोतवाली कन्नौज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एक लाख एक हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

मामला 10 मार्च 2026 का है, जब सरायमीरा स्थित सदर तहसील के पास अनिल कुमार पांडेय की स्कूटी की डिग्गी से पांच लाख रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर देहात निवासी विपिन उर्फ अमरीश, औरैया निवासी हेतराम उर्फ प्रधान और अरविंद उर्फ कलुआ शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें सरायमीरा रोड स्थित देविन टोला क्षेत्र से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 1,01,000 रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली में मुफ्त सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पतालों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *