Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा पुलिस की बड़ी सफलता: गुम हुए चारों बच्चे सकुशल बरामद

गोंडा पुलिस की बड़ी सफलता: गुम हुए चारों बच्चे सकुशल बरामद


गोण्डा –

गोण्डा के थाना खोड़ारे क्षेत्र में गुम हुए चारों नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पूरी रात चले सघन सर्च अभियान के चलते यह सफलता मिली।

दिनांक 16/02/2026 की रात्रि थाना खोड़ारे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढढुआ कुतुबजोत के चार नाबालिग बच्चे (उम्र लगभग 6 से 10 वर्ष) खेलते समय घर नहीं लौटे। सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। ग्रामीणों की आशंका पर मंदिर के समीप स्थित तालाब में भी तलाश की गई। देर रात एसडीआरएफ टीम को बुलाकर पंपिंग सेट से तालाब का पानी काफी हद तक निकलवाया गया और पूरी रात सर्च अभियान चलाया गया, हालांकि बच्चे वहां नहीं मिले।

प्रातःकाल पुनः व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एसओजी टीम को भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चारों बच्चे गांव के पास सरसों के खेत में सोते हुए सकुशल पाए गए।


पुलिस टीम ने तत्काल बच्चों को बरामद कर सीएचसी गौरा में चिकित्सीय परीक्षण कराया, जहां सभी बच्चे पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सबसे बड़ा बालक (लगभग 10 वर्ष) मां की डांट के डर से घर नहीं लौटा और अपने साथ छोटे बच्चों को भी लेकर खेत में छिपकर सो गया था।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चारों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया तथा परिजनों की आवश्यक काउंसिलिंग भी की गई। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से संभावित बड़ी घटना टल गई।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *