Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UGC लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं विधायक पल्लवी पटेल, छात्रों के साथ धरने पर बैठीं

UGC लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं विधायक पल्लवी पटेल, छात्रों के साथ धरने पर बैठीं


लखनऊ: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर अपना दल (कर्मवादी) की विधायक पल्लवी पटेल और विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पल्लवी पटेल खुद धरना स्थल पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। अपना दल कर्मवादी के कार्यकर्ता और छात्र संगठन के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारी उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर यूजीसी लागू करने की मांग कर रहे थे। धरना स्थल पर लगातार नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

छात्रों को पुलिस हिरासत में लेकर धरना स्थल पर छोड़ा
धरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समझने में जुट गई। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं और छात्रों को पुलिस हिरासत में लेकर धरना स्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर भेजा गया। धरना प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

यूजीसी को लागू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा – विधायक पल्लवी पटेल
विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि “यूजीसी की सिफारिशें छात्रों और शिक्षकों के हित में हैं। जब तक सरकार इसे लागू नहीं करती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों के भविष्य से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पल्लवी पटेल ने कहा कि सरकार शिक्षा के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और बार-बार मांग के बावजूद यूजीसी को लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर फर्जी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ में टोल घोटाले का बड़ा खुलासा, 900 ट्रकों के नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *