Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एडीएम की बैठक

कन्नौज- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एडीएम की बैठक


* यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

* पर्याप्त साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान कहा है कि दुर्घटनाओं पर विराम लगाए जाने हेतु व्यापक रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी अधिकारियों को अलर्ट होकर कार्य करें।
इस दौरान उन्होनें जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (जहाँ बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं) पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। यहाँ पर्याप्त साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।

उन्होनें सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित करें। कहा कि 01-15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं ड्राइवरों का मेडिकल परीक्षण कर लिया जाये। जनपद में 672 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिसमंे 382 वाहनों का फिटनेस किया जा चुका हैं। शेष वाहनों का निर्धारित समयावधि में फिटनेस संबंधित प्रपत्र पूर्ण करवा ले। छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ओवरस्पीडिंग के खतरों के प्रति जागरूक किया जाए। कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई में सख्ती से पेश आये। ओवर लोडिंग एवं खनन के प्रकरणों में पुलिस व एआरटीओ तथा खनन संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर कार्रवाई करें।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- रानी बाजार स्थित श्री खाटू श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *