गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान नवाबगंज–मनकापुर मार्ग स्थित किशुनदासपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने संतोष कोरी (35 वर्ष), निवासी बहादुरा, थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1615 ग्राम अवैध गांजा तथा बिक्री से प्राप्त 1150 रुपये बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विभव सिंह, मुख्य आरक्षी संजय निषाद, महेंद्र सिंह और आरक्षी शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar