Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अंबेडकर जयंती पर गोंडा में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, गांव से कलेक्ट्रेट तक आयोजन

अंबेडकर जयंती पर गोंडा में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, गांव से कलेक्ट्रेट तक आयोजन


गोण्डा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर विद्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों और कलेक्ट्रेट तक विविध आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके जीवन दर्शन पर गोष्ठी से होगी, जिसमें जिलाधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 11 बजे माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में 11:30 बजे शिक्षकों द्वारा अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा और विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में गोष्ठी एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे, जबकि ग्राम पंचायतों में संविधान जागरूकता, गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *