Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-आयुक्त ने महिला जनसुनवाई में सुनी 14 शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश

गोण्डा-आयुक्त ने महिला जनसुनवाई में सुनी 14 शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश


गोण्डा- देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिला जनसुनवाई में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने 14 महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने भूमि विवाद, पारिवारिक उत्पीड़न, वरासत, पुलिस कार्रवाई में लापरवाही सहित विभिन्न शिकायतें रखीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धानेपुर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आलाकत्ल चाकू बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *