गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप और उदयभान शुक्ला के रूप में हुई है, जो धानेपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
मामला 12 अप्रैल का है, जब बग्गी रोड स्थित एक अस्पताल में ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने सत्यप्रकाश शुक्ला और बीच-बचाव करने पहुंचे आनंद पांडे पर लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आनंद पांडे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सत्यप्रकाश का उपचार जारी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान साक्ष्य जुटाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना स्थल से एक अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar