Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मेरठ में नाबालिग की मौत, दुष्कर्म का आरोप, गांव में तनाव

मेरठ में नाबालिग की मौत, दुष्कर्म का आरोप, गांव में तनाव


मेरठ।
बहसूमा क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन तक उपचार के बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने देर रात पोस्टमॉर्टम कराकर शव को गांव भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि रात में ही अंतिम संस्कार का दबाव बनाया गया, हालांकि बाद में प्रशासन के समझाने पर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। हालात को देखते हुए बहसूमा गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चार थानों की फोर्स के साथ बैरिकेडिंग कर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। राजनीतिक दलों के नेताओं को भी पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *