Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने व्यापारियों संग की बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

कन्नौज में राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने व्यापारियों संग की बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश


कन्नौज में राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने व्यापारियों संग की बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

रजनी तिवारी, जनपद प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा विभाग), उत्तर प्रदेश ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार, कन्नौज में आयोजित व्यापारियों एवं उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और इस विकास यात्रा में व्यापारियों व उद्यमियों की अहम भूमिका है। संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने लगभग 45 वर्ष पुराने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही Fragrance and Flavour Development Centre (एफएफडीसी) में प्रशिक्षण के साथ शोध कार्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में इत्र पार्क की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, इत्र इकाइयों के लिए गैस आपूर्ति को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाने तथा सरायमीरा बस स्टॉप के आसपास बढ़ते अतिक्रमण की समस्या पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने और ब्याज में अतिरिक्त राहत प्रदान किए जाने की मांग भी रखी।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा शासन स्तर से जुड़ी समस्याओं के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। उन्होंने सामाजिक सहभागिता पर जोर देते हुए व्यापारियों व उद्यमियों से विद्यालयों में बेंच, टेबल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। सहयोग देने वाले उद्यमियों के नाम विद्यालयों में शिलापट्ट पर अंकित किए जाने की बात भी कही।

बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि और उद्यमी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *