Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- चेकिंग में 47 खनन वाहनों पर बसूला 23 लाख रूपये का राजस्व ।

कन्नौज- चेकिंग में 47 खनन वाहनों पर बसूला 23 लाख रूपये का राजस्व ।


रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारी खनिज/अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि खनन विभाग द्वारा दिनांक-22.04.2026 के मध्य रात्रि से 23.04.2026 सुबह को उपजिलाधिकारी तिर्वा, क्षेत्राधिकारी तिर्वा एवं खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से रात्रि भ्रमण मे प्रवर्तन के दौरान विसधन मकनपुर रोड स्थित सुर्सी चौकी के पास 5 मौरंग के ओवरलोड वाहनों को पकड़कर आनलाइन चालान किया गया, जिसको मौके पर धनराशि जमा कराई गई तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सौरिख कट पर 1 वाहन ओवरलोड गिट्टी का पकड़कर आनलाइन चालान किया गया।

इसी प्रकार बेला-तिर्वा मार्ग पर ग्राम अहेर के पास सुबह 6ः00 बजे उक्त टास्क फोर्स टीम द्वारा 7 वाहन मौरगं के अवैध परिवहन में पकड़कर थानाध्यक्ष तिर्वा के अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
जिला खान अधिकारी संदेश कुमार पटेल ने बताया कि उक्त कार्यवाही मे कुल जुर्माने की धनराशि लगभग रूपये-5,37,900/-अधिरोपित किया गया, साथ ही बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष-2026-27 में अब तक 47 वाहनों पर समन की कार्यवाही करते हुए लखभग 23 लाख रूपये का राजस्व वसूला गया।

अपर जिलाधिकारी ने आमजनमानस को सूचनार्थ के लिये बताया हैं कि अवैध खनन/परिवहन के जुर्माने की कार्यवाही से बचने के लिये उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर उपखनिज से संबंधित परिवहन प्रपत्र वाहन के साथ रखें, जिससे संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान परिवहन प्रपत्र मांगे जाने पर वाहन स्वामियों द्वारा दिखाया जा सके।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ: क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोले CM योगी – “यूपी में 18% कृषि विकास दर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य”

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *