Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP- डीएम 60 किमी दूर गांव पहुंचे, इंटर टॉपर उमाशंकर का किया सम्मान

UP- डीएम 60 किमी दूर गांव पहुंचे, इंटर टॉपर उमाशंकर का किया सम्मान


लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.60% अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाले छात्र उमाशंकर की सफलता पर जिला प्रशासन भी गर्व महसूस कर रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी Anjani Kumar Singh खुद 60 किलोमीटर दूर रामनगर बगहा गांव पहुंचे और छात्र का सम्मान किया।

डीएम ने झोपड़ी के बाहर खटिया पर बैठकर उमाशंकर को माला पहनाई, मिठाई खिलाई और उसके संघर्ष व मेहनत की सराहना की। इस दौरान उमाशंकर ने अपनी लिखी कविताएं और गजलें भी डीएम को दिखाईं, जिन्हें देखकर उन्होंने छात्र की प्रतिभा की प्रशंसा की और उसे आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इंजीनियर बनने का सपना साझा करने पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में हर संभव सहयोग करेगा।

डीएम के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस पहल को मेहनत और प्रतिभा की सच्ची पहचान बताया और छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ: क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोले CM योगी – “यूपी में 18% कृषि विकास दर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य”

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *