रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शन में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव शर्म करो, राहुल गांधी शर्म करो” और “महिलाओं से टकराओगे, चकनाचूर हो जाओगे” जैसे नारे लगाए। इसके बाद दोनों नेताओं का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते यह प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गौरव द्विवेदी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के जरिए भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और अपने विरोध को सार्वजनिक रूप से जाहिर किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar