उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, और इस बार रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने उत्तराखंड़ राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं। सुशीला ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर राज्यभर में अपना नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि उनके स्कूल को भी गर्व महसूस कराया है।
बता दें, सुशीला नें पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद जब सुशीला स्कूल पहुंची, तो स्कूल प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुशीला ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया है, जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।
बता दें, सुशीला के पिता योगेश मेहंदीरत्ता और मां ममता मेहंदीरत्ता भूरारानी में एक छोटा सा बुटीक चलाती हैं। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी बेटी को शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए हर संभव मदद दी। सुशीला का एक छोटा भाई अरुण भी भंजूराम स्कूल में 10वीं का छात्र है, जिसने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं, सुशीला ने बताया कि उसने यह सफलता बिना कोचिंग के अपने मेहनत और समर्पण से हासिल की। प्रतिदिन 4 घंटे की पढ़ाई और मोबाइल का पढ़ाई के लिए सही तरीके से उपयोग करते हुए उन्होंने यह अद्भुत सफलता प्राप्त की।
इस सफलता के बाद, सुशीला के माता-पिता और शिक्षक बेहद खुश हैं और उन्होंने सुशीला को भविष्य में और अधिक सफल होने की शुभकामनाएं दी हैं।
यह कहानी उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो यह मानते हैं कि सफलता केवल कोचिंग से ही संभव है। सुशीला ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar