Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ – रामपुरखास मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है – आराधना मिश्र मोना

प्रतापगढ़ – रामपुरखास मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है – आराधना मिश्र मोना


प्रतापगढ़

रामपुरखास मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है – आराधना मिश्र मोना

प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास स्थित खानीपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना ने कहा कि रामपुरखास केवल उनका चुनाव क्षेत्र नहीं बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस बार रामपुरखास विश्व पटल पर अपना परचम लहराते हुए गोल्डन जुबली मनाने जा रहा है।

जनसभा के दौरान विधायक आराधना मिश्र मोना के पुत्र राघव को भी जनता का भरपूर प्यार और दुलार मिला। इस अवसर पर वे लोगों से मिलते-जुलते और अभिवादन स्वीकार करते नजर आए, जिससे सभा में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आराधना मिश्र मोना ने कहा कि रामपुरखास की जनता ने हमेशा उन्हें परिवार का स्नेह दिया है और वे भी पूरे समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लाल अशोक सिंह बबलू, जिला पंचायत सदस्य अशोक धरद्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह, अरुण सिंह, अजीत मिश्रा, काका कुंवर बहादुर सिंह, बबन पांडेय, रामशरण शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया।

ब्यूरो रिपोर्ट – डॉ. आर. आर. पाण्डेय
जनपद – प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *