Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-9 दिनों तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा_डीएम

कन्नौज-9 दिनों तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा_डीएम


उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

~9 दिनों तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा_डीएम

Riport- Avanish Chandra Tiwari

कन्नौज
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण उपस्थित जनसमूह द्वारा बड़े उत्साह एवं ध्यानपूर्वक देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 9 दिनों तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना एवं उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन कल्याण, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, हर घर नल जल योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो लाभार्थी योजनाओं से आच्छादित हो चुके हैं, उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए तथा जो पात्र व्यक्ति अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्रता से लाभान्वित किया जाए। किसी भी पात्र लाभार्थी को योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रदर्शनी में लोगों योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *