Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- दुर्घटना में मृत अधिवक्ता की पत्नी को अधिवक्ता कल्याण कोष से 3.50 लाख की सहायता

श्रावस्ती- दुर्घटना में मृत अधिवक्ता की पत्नी को अधिवक्ता कल्याण कोष से 3.50 लाख की सहायता


श्रावस्ती/इकौना।
तहसील अधिवक्ता संघ इकौना द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे की विधिक उत्तराधिकारिणी पत्नी को अधिवक्ता कल्याण कोष से कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि दो किस्तों में बुधवार को उनके आवास पर जाकर सौंपी गई।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदराज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अधिवक्ता श्याम किशोर पांडे ग्राम गोंमदापुर में सड़क की पटरी पर खड़ी मारुति कार में बैठे थे, तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार 19 जनवरी को किया गया था।

महामंत्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ता कल्याण कोष से मृतक की पत्नी श्रीमती माया देवी को पहली किस्त के रूप में 20 जनवरी को 50 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त के रूप में 28 जनवरी को तेरही संस्कार से पूर्व 3 लाख रुपये नगद प्रदान किए गए। कुल 3.50 लाख रुपये की यह राशि उनके आवास ग्राम गोंमदापुर, पोस्ट कटरा, परगना व तहसील इकौना में जाकर सौंपी गई।

इस अवसर पर अधिवक्ता पाटेश्वरी मिश्रा, दूधनाथ यादव, मृतक के परिजन नंदकिशोर पांडे एवं राज किशोर पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *