करनैलगंज |
रिपोर्ट – राम यश गुप्ता
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करनैलगंज के बालूगंज स्थित श्री राम जानकी चौधरी (हलवाई) मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम के जन्म का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में बाजे-गाजे और पटाखों के साथ भक्तों ने खुशियां मनाईं। जन्मोत्सव के बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाआरती के पश्चात भक्ति भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में भक्तों को भोग प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे मोहल्ले सहित नगर का वातावरण राममय हो गया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar